उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगप्रयागराज
पेड़ से उड़ने लगे 500-500 के नोट: प्रयागराज में बंदर का अजीब कारनामा
युवक रजिस्ट्री कराने पहुंचा था तहसील, बाइक से बैग उठा ले गया बंदर बंदर ने पेड़ पर चढ़कर उड़ाए 500-500 के नोट

जन एक्सप्रेस प्रयागराज (सोरांव):गंगानगर जोन स्थित सोरांव तहसील में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बंदर ने पेड़ से 500-500 रुपए के नोट लुटाने शुरू कर दिए। राहगीर और स्थानीय लोग पहले तो चौंके, फिर नोटों की बारिश देख बटोरने में लग गए। यह फिल्मी सा दृश्य असल ज़िंदगी में तब देखने को मिला जब एक युवक, जो रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील आया था, उसकी बाइक से बंदर ने बैग निकाल लिया।बैग में दस्तावेजों के साथ मोटी रकम भी थी। बंदर बैग लेकर पेड़ पर चढ़ गया और कुछ ही देर में नोटों की बारिश शुरू हो गई। यह देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर दौड़कर नोट बटोरने लगे। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि थोड़ी ही देर में लोगों ने सारी रकम इकट्ठा कर उस युवक को लौटा दी।






