वायरल

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल रायबरेली का 50वाँ होली मिलन समारोह सम्पन्न

विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों का किया गया सम्मान

रायबरेली। उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, रायबरेली का 50वाँ होली मिलन कार्यक्रम बुधवार को स्थानीय कैपरगंज चौराहे में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जी.टी.वी. में प्रसारित होने वाले कार्यक्रम सारेगामापा की लिटिल चैम्प फरह़ा नाज ने अपने गीतों से जनमानस का मन मोह लिया। जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आये हुए अतिथियों का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा द्वारा किया गया। उपस्थित अतिथियों ने समय-समय पर बसन्त सिंह बग्गा द्वारा किये गये रचनात्मक कार्यो एवं उनके द्वारा समाजहित में किये गये संघर्षो की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम की शुरूआत गुंजन मैसी राय म्यूजिकल ट्रूप लखनऊ के द्वारा संगीत धुन से की आयी। इस अवसर पर फरहा नाज ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापारियों, शिक्षक, कर्मचारी, चिकित्सक, विधि व्यवसाय एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले को व्यापार मण्डल ने अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उद्योग जगत से मोहिन्दर गुप्ता, व्यापारी गणेश प्रसाद गुप्ता, चन्द्रिका प्रसाद भुन्दल, विद्युत विभाग के अवर अभियन्ता हेमन्त मिश्रा, शिक्षा के क्षेत्र से अशोक कुमार शुक्ला, कर्मचारी करूणेश बहादुर, चिकित्सक डा0 रोहित हासानी, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश चन्द्र पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. यादव, पूर्व महामन्त्री हरिश्चन्द्र शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता योगेन्द्र दीक्षित, युवा अधिवक्ता विकास त्रिपाठी, भाजपा प्रवक्ता विजय बाजपेई, प्रयागराज उमेश पाल गोलीकाण्ड में शहीद हुए पुलिसकर्मी राघवेन्द्र सिंह के भाई ज्ञानेन्द्र सिंह एवं उनके परिवारीजन, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर संजय त्यागी सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आभार ज्ञापन प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी एवं कार्यक्रम का सफल संचालन नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गुरूबक्श सिंह बग्गा, घनश्याम गुप्ता, सुक्खू लाल चांदवानी, कृष्णाकान्त त्रिपाठी, चन्द्रिका प्रसाद भुन्दल, राम मोहन श्रीवास्तव ‘रामू’, भौमेश कुमार सोनी, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, बाबू भाई, पवन अग्रहरि, शीतला प्रसाद अग्रहरि, धर्मेन्द्र मौर्या, विवेक शर्मा, जहीर अहमद, सरयू प्रसाद सोनकर, मोनू अरोड़ा, सत्येन्द्र रस्तोगी, बाल जी त्रिपाठी, भीमसेन राजपाल, अप्पू शर्मा, अनिल सोनी, राम गोपाल वैश्य, लाला गुप्ता, शिव प्यारे अग्रहरि, अरविन्द अग्रवाल, प्रदीप पटेल, अनुराग सोनकर दरियाबादी, जुनैद अहमद, शकिब कुरैशी, मो0 उरफान, अब्दुल कय्यूम, रामशंकर चौधरी, जहीर अहमद, शकील अहमद, आशु त्रिपाठी, दुर्गा शंकर मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता, रज्जन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button