सपा तुष्टिकरण की राजनीति से प्रदेश को फिर दंगों में झोंकना चाहती है” डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तीखा हमला

जन एक्सप्रेस/लखनऊ : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज समाजवादी पार्टी पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि “सपा के डीएनए में तुष्टिकरण और दंगों की राजनीति है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा प्रदेश में ‘सरिया का कानून’ लागू करना चाहती है और समाज को जाति-धर्म के नाम पर बांटने की साजिश रच रही है।
डिप्टी सीएम ने दो टूक कहा,
“तुष्टिकरण समाजवादी पार्टी का पुराना इतिहास रहा है। अब फिर वही चाल चलकर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने की कोशिश कर रही है। लेकिन हम हर कीमत पर कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाएंगे।”
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि:
ब्रजेश पाठक ने साफ किया कि सरकार का उद्देश्य सभी धर्मों का सम्मान करते हुए हर पर्व और धार्मिक कार्यक्रम को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना है।
“धर्म-कर्म के लिए जा रहे किसी भी भाई को कोई दिक्कत नहीं होने देंगे। व्रत रखने वालों को शुद्ध और साफ खानपान मिले, इसकी जिम्मेदारी हमारी है।”
‘विक्रेता कौन है, जानना हर ग्राहक का अधिकार’
डिप्टी सीएम ने खाद्य सामग्री बेचने वालों पर नाम उजागर करने की मांग का समर्थन करते हुए कहा:
“जब आप कुछ खरीद रहे हैं, तो यह जानना हर ग्राहक का अधिकार है कि बेचने वाला कौन है। इसमें छिपाने जैसी क्या बात है?”
कानून का राज कायम रहेगा:
ब्रजेश पाठक ने दोहराया कि सरकार हर स्थिति में कानून-व्यवस्था को बनाए रखेगी और कोई भी अराजक तत्व प्रदेश की शांति में खलल नहीं डाल पाएगा।
मुख्य बातें:
- सपा की राजनीति = तुष्टिकरण + दंगे :ब्रजेश पाठक
- सरिया जैसा कानून लागू करना चाहती है सपा
- श्रद्धालुओं को व्रत में मिलेगी शुद्ध सामग्री की गारंटी
- विक्रेता की पहचान सार्वजनिक करना जरूरी
- हर धर्म का सम्मान, हर आयोजन सकुशल संपन्न






