खेत गई किशोरी की करंट की चपेट में आने से मौत, मुकदमा दर्ज

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले के कंधई थाना इलाके में खेत में चारा काटने गई किशोरी की विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कंधई थाना क्षेत्र के वारीकला गांव में मनोज कुमार वर्मा की 17 वर्षीय बेटी उपासना शुक्रवार शाम चारा काटने खेत मे गई थी। इस दौरान जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए एक किसान द्वारा खेत में लगाए गए बाड़ में उतर रहे विद्युत करंट की चपेट में आने से उपासना गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिरकर अचेत हो गई। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा हल्ला गुहार के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरछुट ले गये जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने के खिलाफ कंधई थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी






