मध्यप्रदेश

दिवंगत पूर्व कांग्रेस सांसद बासंती शर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री

गुवाहाटी । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा कांग्रेस नेता और राज्यसभा की पूर्व सांसद स्वर्गीय बासंती शर्मा के आवास पर आज पहुंचे। शहर के उजानबाजार स्थित उनके आवास पर जाकर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता के निधन की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने बासंती शर्मा के निवास पर जाकर उनके दोनों बेटों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

बासंती शर्मा एक सरल और करिश्माई महिला थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम से राज्यसभा में उन्होंने बहुत गर्व के साथ प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी कहा कि दिवंगत बासंती शर्मा ने असम की समस्याओं को उजागर करते हुए राज्यसभा के पटल पर अपने अनेक विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button