दिल्ली/एनसीआर

गुजरात में AAP और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी Lok Sabha चुनाव

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गुजरात में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियां गठबंधन बनाएंगी। हालांकि, दूसरी ओर इसुदान गढ़वी के दावे को लेकर गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि हमें अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है,

इसुदान गढ़वी का दावा
इसुदान गढ़वी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस यानी ‘इंडिया’ का गठबंधन गुजरात में भी लागू है, हम गुजरात में भी पूरी सीटों की जांच कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ‘इंडिया’ से डरती है। बीजेपी को पता है कि 2024 में ‘इंडिया’ एनडीए को हरा देगा। कांग्रेस-आप गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन गुजरात में भी लागू होगा। हम यहां भी गठबंधन में सीटें बांटकर लड़ने जा रहे हैं। अभी प्राथमिक स्तर पर है। आगे चलकर गुजरात में इन इंडिया गठबंधन से चुनाव लड़ा जाएगा। इस बार हम इतने दावे के साथ कहते हैं कि अगर हम इंडिया गठबंधन में व्यवस्थित तरीके से

मुंबई में बड़ी बैठक
कि 26 दल विपक्षी एकता के मंच पर हैं। विपक्षी एकता के गठबंधन को इंडिया का नाम दिया गया है। आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश का लगातार विरोध कर रही है। उसे कांग्रेस का भी समर्थन हासिल है। दूसरी ओर विपक्षी दलों का दावा है कि 450 सीटों पर साझा उम्मीदवार उतारने की बात चल रही है। अरविंद केजरीवाल के विपक्षी दलों के बैठक में लगातार शामिल हो रहे हैं। विपक्षी दलों की पहली बैठक आगामी 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button