बिहार

राहुल गांधी के नाम बिल फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/बिहार: बिहार में आपराधिक घटनाएं मानों थमने का नाम ही नहीं ले रही है, आए दिन राज्य के विभिन्न जगहों से लूटपाट, गोलीबारी, हत्या, चोरी, ठगी, रेप, आदि की खबरें सामने आती रहती है. इसी कड़ी में एक और हैरान करने वाला मामला राजधानी पटना से सामने आया है. जहां नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पीए के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. एक शख्स जो राहुल गांधी के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था।

बताया जा रहा है कि उसने कांग्रेस नेताओं को धोखा दिया। वो खुद को राहुल गांधी का PA बता रहा था। उसने नेताओं से टिकट और पद दिलाने के नाम पर पैसे लिए। पुलिस ने रजत कुमार नाम के एक ठग को पकड़ा है। पटना के गांधी मैदान इलाके से एक शख्स को होटल से पकड़ा गया। उसका एक साथी गौरव शर्मा भाग गया। रजत कुमार हरियाणा का रहने वाला है। वह खुद को कनिष्क सिंह बताता था। कनिष्क सिंह राहुल गांधी का निजी सहायक हैं।

दरअसल, गौरव शर्मा ने बिहार कांग्रेस के नेता प्रवीण कुशवाहा को फोन किया था। उसने प्रवीण कुशवाहा से बिहार कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बदले 15-20 लाख रुपए मांगे थे। गौरव ने प्रवीण से कहा कि अगर उन्हें बिहार कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनना है तो उन्हें 15-20 लाख रुपए देने होंगे।

गांधी मैदान थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. वहीं, गौरव शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पटना पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button