एमएलके कॉलेज में स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश शुरु

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने 30 जून को बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए 01 जुलाई से प्रवेश प्रारंभ होगा। नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने में कोई दिक्कत न हों इसके लिए रजिस्ट्रेशन, एडमिशन फार्म व फीस जमा करने के लिए अलग अलग पटल बनाये गए हैं। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को विषय चयन अथवा विषयों के मध्य समन्वय बनाने में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न विषयों के प्राध्यापकों की अलग-अलग के प्रवेश समिति भी बनाई गई है जो समस्याओं के त्वरित निस्तारण का प्रयास करने के साथ ही उन्हें उचित सुझाव भी देंगे। प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने बताया कि स्नातक कला संकाय के लिए 1800 तथा स्नातक विज्ञान संकाय अंतर्गत मैथ ग्रुप के लिए 240 व बायो ग्रुप के 600 सीटें निर्धारित हैं। इसके साथ ही कम्प्यूटर साइंस के लिए 120, सीड टेक्नोलॉजी के लिए 120, बीकॉम के लिए 240, बीसीए के लिए 120 व बीबीए के लिए 60 सीटें हैं। वहीं स्नातकोत्तर कला संकाय के अंतर्गत शिक्षाशास्त्र के लिए 60, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, इतिहास के लिए 60-60 सीटें, गृहविज्ञान के लिए 40, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत व राजनीति शास्त्र के लिए 75-75 तथा एम कॉम के लिए 80 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं स्नातकोत्तर विज्ञान विषयों के अंतर्गत भौतिकी व वनस्पति विज्ञान के लिए 60-60, रसायन विज्ञान के लिए 50, गणित के लिए 75 तथा प्राणि विज्ञान के लिए 120 सीटें उपलब्ध हैं।






