लखनऊ

जब भाजपा के लोग घटनाएं करते हैं तो बुलडोजर की चाभी खो जाती – अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और बुनियादी मुद्दों पर वोट करेगी। भाजपा का उत्तर प्रदेश में सफाया होगा। भाजपा प्रदेश में सभी अस्सी सीटे हारेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत है। इंडिया गठबंधन के समर्थन में जनता है। इंडिया गठबंधन जीतेगा। किसान, नौजवान, मध्यम वर्ग, महिलाएं, बुनकर और हर गरीब आदमी इंडिया गठबंधन के साथ खड़ा है। उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा लोकसभा सीटो वाला प्रदेश है। भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उत्तर प्रदेश में भाजपा बहुत बुरी तरह हारेगी।

अखिलेश यादव ने आज सुल्तानपुर के इसौली से पूर्व विधायक अबरार अहमद के ग्राम अझुई स्थित घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री यादव ने पूर्व विधायक स्व0 अबरार अहमद साहब के परिजनों से मुलाकात की और संवेदना प्रकट की।

बाद में मीडिया से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का गठबंधन अहंकारियों का गठबंधन है, जो भाजपा के साथ हैं वो अहंकार हैं। उनकी भाषा और उनका तौर तरीका देखिए कितना अहंकार है, उनके अन्दर। अखिलेश यादव ने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। नौकरी और रोजगार पर मुख्यमंत्री जी के पास कोई जवाब नहीं है। हर गांव में नब्बे फीसदी से ज्यादा नौजवान बेरोजगार है। भाजपा ने नौजवानों और किसानों से झूठे वादे किए थे। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। महंगाई बहुत तेजी से बढ़ी है। हर वर्ग परेशान है। महंगाई के कारण लोग गैस सिलेण्डर नहीं भरा पा रहे हैं।

सांड़ और आवारा जानवरों के टकराने और हमले में हर दिन लोगों की मौतें हो रही है। इन सवालों का भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी के पास कोई जवाब नहीं है। ने घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को हर वर्ग का समर्थन मिला है। सभी लोगों ने समाजवादी पार्टी के प्रति विश्वास दिखाया है। हमें अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भरोसा है। वे संगठन को और मजबूत करने पर कार्य करेंगे। जनता के बीच बुनियादी सवालों को लेकर जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार भाजपा की है।

बुलडोजर की चाबी भाजपा के हाथ में है। जब भाजपा के लोग घटनाएं करते हैं तो बुलडोजर की चाभी खो जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अवैध और विवादित जमीनों के कब्जे में शामिल है। वही तमाम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सुल्तानपुर में डॉक्टर घनश्याम तिवारी की पीट-पीट कर दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। श्री यादव ने डॉ0 घनश्याम तिवारी के भाई और अन्य परिजनों से फोन पर बात कर सांत्वना दी और कहा कि समाजवादी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button