उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बताया धोखेबाज पार्टी….

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों ने एनडीए और मोदी सरकार को हराने के लिए जो गठबंधन बनाया था उसमें मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान ही दरार आने लगी है। दरसअल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुलकर कांग्रेस का विरोध करते नजर आए हैं। अखिलेश यादव एमपी के टीकमगढ़ जिले की जतारा विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताया है। दरअसल अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की जतारा विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने सपा प्रत्याशी आरआर बंसल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह बीजेपी के साथ ही कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते नजर आए। उन्होंने कहा कि ‘अगर आपको राशन के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है, तो आप बीजेपी को वोट क्यों देंगे? कांग्रेस को वोट भी न दें, बहुत चालू पार्टी है कांग्रेस। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। अगर कांग्रेस हमें धोखा दे सकती है तो आपके साथ क्या नहीं कर सकती, कांग्रेस को भी वोट मत देना। कांग्रेस वोटों के लालच के लिए जातिगत जनगणना की बात करती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button