कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति हेतु चला जागरुकता अभियान

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कोतवाली से पहुंची महिला कांस्टेबलों की टीम ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरुक किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, सहायता व आत्मनिर्भरता के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देना था।
कार्यक्रम में कांस्टेबल सुमन सिंह ने महिला हेल्पलाइन 1090, 112, 181, और 1098 जैसे आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी और बताया कि कैसे ये सेवाएं महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर रहती हैं। कांस्टेबल रीता कुमारी ने पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता व महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर प्रकाश डाला। वहीं कांस्टेबल बंदना ने मिशन शक्ति हैंडबिल वितरित करते हुए उसमें दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों से छात्राओं को अवगत कराया।
विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने कार्यक्रम के लिए कोतवाली टीम का आभार प्रकट किया। छात्राएं मांसी यादव, नंदिता, रानी, खुशी सोनी, पायल मिश्रा, और मानवी पासवान ने अपने अनुभव साझा किए और जानकारी के लिए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रियंका सिंह, अंकिता शुक्ला, प्रतिभा आदि ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग किया।






