उत्तर प्रदेश

भाजपा का 400 पार का नारा पहले चरण के बाद भूल गए: अखिलेश यादव

मुरादाबाद : बिलारी पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव का इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंच से भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा लोग भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा तीसरा चरण बहुत महत्पूर्ण है।

अखिलेश ने शफीक उर रहमान बर्क का जिक्र करते हुए कहा, संभल लोकसभा से नेता जी भी सांसद रह चुके हैं। तीसरे चरण की किसी भी लोकसभा सीट पर भाजपा नहीं जीत रही है। उन्होंने भाजपा के 400 पार के नारे पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा भाजपा वालों ने 400 पार का नारा दिया। लेकिन, पहले चरण के बाद जनता 400 का नारा भूल गई। कंप्यूटर चलाते समय फाल्ट पर भी 400 आता है। जनता 400 पार नहीं 400 हराने जा रही है।

अखिलेश ने केंद्र सरकार की किसान नीतियों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा किसानों को भाजपा ने भरोसा दिलाया था कि उनकी आय दुगनी हो जाएगी। लेकिन, फसल की सही कीमत ही नहीं मिली। जबकि डीजल, पेट्रोल, खाद, कीटनाशक दवाई बिजली महंगी हो गई हैं। हालांकि भाजपा ने कहा था किसान विकसित होगा। अखिलेश यादव ने कहा विकसित यात्रा से पैसे वसूले गए। साथ ही उन्होंने कहा की यह भूसे के नाम पर भी दबाब बना रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा, इन्होंने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। इंडिया गठबंधन ने तय किया है कि सरकार बनेगी तो किसानों को सम्मान और अधिकार देने का काम करेंगे। किसानों का कर्ज माफ कराने का काम करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि बिना किसान के खुशहाल हुए विकसित भारत नहीं बन सकता। अखिलेश यादव ने बीते दिनों परीक्षा में हुए पेपर लीक पर भी सरकार को घेरा अखिलेश ने कहा सब पेपर लीक हो गए, बीजेपी की सरकार ने 60 हज़ार युवाओ की उम्मीद पर पानी फेर दिया। सभी सीटों पर भाजपा का 2 लाख 25 हज़ार वोट कम हो गया। उन्होंने सरकार की अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाया उन्होंने कहा अग्निवीर योजना हम कभी स्वीकार नही करेंगे। उन्होंने कहा की अगर भाजपा वाले एक बार और आ गए तो खाकी वालो की भी 3 साल की नोकरी हो जाएगी। जबकि हम हम लोग संविधान बचाने की बात करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button