उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: अलाव की चपेट में आकर 6 वर्षीय बच्ची झुलसी, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर जलालपुर।क्षेत्र के मझगवां कलां गांव में शनिवार की सुबह को एक 6 वर्षीय छोटी बच्ची अलाव तापते समय आग से गम्भीर रूप से झुलस गई।परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए।जहां के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से रेफर कर दिया बीएचयू के लिए। लेकिन धन के अभाव के कारण बीएचयू नहीं जा पाया
सुबह लगभग साढ़े छह बजे अपने घर के सामने अलाव ताप रही थी।परिजनों के मुताबिक अलाव तापते समय उठी आग की लपट अंशिका के कपड़े में पकड़ लिया और कुछ ही सेकेंड में अंशिका जलने लगी। अचानक छोटी बच्ची को जलते देख आस पास से चीख पुकार मच गई।लोगों ने कंबल फेंककर आग को बुझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button