उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर पहुंची असम की पुलिस ने सहायक अभियंता को क‍िया गिरफ्तार;जानें क्‍या हुआ ऐसा?

बलरामपुर:- फेसबुक पर असम के केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका से दोस्ती करना सहायक अभियंता संतकबीरनगर निवासी चंदन पाठक को महंगा पड़ गया। वह शिक्षिका से मिलने असम पहुंचे, तो कहानी ही बदल गई। शिक्षिका ने सहायक अभियंता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए असम में मुकदमा लिखवाया तो प्रेमी ने प्रेमिका व उसकी सहेली के विरुद्ध देहात कोतवाली में केस दर्ज कराया। शुक्रवार को बलरामपुर पहुंची असम की पुलिस ने सहायक अभियंता को गिरफ्तार कर लिया है। नगर कोतवाल विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना) में तैनात सहायक अभियंता वर्तमान में छोटा धुसाह में रहते हैं। ग्राम मथिया बरवां पसारीतोला थाना बरवा पट्टी जनपद कुशीनगर निवासिनी युवती असम प्रांत के उदालगुड़ी जनपद असम में केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका है। आरोप है कि एई चंदन पाठक से उनका चार माह पूर्व फेसबुक पर संपर्क हुआ था। दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई। शादी का झांसा देकर चंदन ने उसके साथ गोरखपुर व असम में दुष्कर्म किया। युवती ने यह मुकदमा मार्च 2023 में दर्ज कराया था। असम पुलिस शुक्रवार को जिले में आई और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार को सूचना दी। इसके बाद बलरामपुर पुलिस की जानकारी में आरोपित चंदन को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार बताते हैं कि चंदन का स्थानांतरण अन्य जिले में हो गया था। उसे शुक्रवार को रिलीव होना था। इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। धमकी से तंग आकर एई ने दर्ज कराया था केस सहायक अभियंता चंदन पाठक का कहना है कि असम की युवती के साथ वह फेसबुक पर जुड़ा था। युवती ने असम बुलाकर होटल में उसकी वीडियो बनाई। वह उसे ब्लैकमेल करती थी। वह 50 लाख रुपये की मांग कर रही थी। मोबाइल खरीदने के नाम पर उसने हजारों रुपये उससे वसूले। यही नहीं, युवती ने उसके स्वजन को भी धमकी देकर 50 लाख रुपये मांगे थे। धमकी से आजिज आकर चंदन ने बलरामपुर न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली देहात में युवती व उसकी सहेली पर मुकदमा दर्ज किया गया। युवती ने मार्च 2023 में असम में उसके विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button