उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएम डैशबोर्ड पर छाए जिलाधिकारी!

उत्तर प्रदेश के टॉप टेन जिलाधिकारी की लिस्ट जारी — प्रशासनिक दक्षता, जनकल्याण और कानून व्यवस्था में इन अधिकारियों ने मारी बाज़ी

जन एक्सप्रेस/लखनऊ : उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक उत्कृष्टता की दौड़ में अब सिर्फ कुर्सी नहीं, परफॉर्मेंस बोलती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बनाए गए सीएम डैशबोर्ड के ताज़ा आंकड़ों में प्रदेश के जिन टॉप 10 जिलाधिकारियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर लोहा मनवाया है, वे आज सुशासन की नई पहचान बन चुके हैं।

ये रैंकिंग जनसुनवाई, कानून व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की गति और राजस्व व्यवस्था जैसे प्रमुख बिंदुओं के आधार पर तय की गई है।

ये हैं यूपी के टॉप 10 DM :

1. महराजगंज – IAS संतोष कुमार शर्मा
जनसुनवाई और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रदेश में शीर्ष स्थान।

2. जालौन – IAS राजेश कुमार पांडेय
डिजिटल मॉनिटरिंग और राजस्व कार्यों में उल्लेखनीय सुधार।

3.लखीमपुर खीरी – IAS दुर्गा शक्ति नागपाल
कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मोर्चे पर सराहनीय कार्य।

4. बरेली – IAS अविनाश सिंह
शहरी योजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अग्रणी।

5. शाहजहांपुर – IAS धर्मेंद्र प्रताप सिंह
जनकल्याण योजनाओं की मॉनिटरिंग में सटीक नियंत्रण।

6. श्रावस्ती – IAS अजय कुमार द्विवेदी
पिछड़े जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।

7. कुशीनगर – IAS महेंद्र सिंह तंवर
पर्यटन और कृषि योजनाओं के समन्वय में मॉडल जिले के रूप में उभरे।

8. ललितपुर – IAS अक्षय त्रिपाठी
जल जीवन मिशन और ग्रामीण विकास में सराहनीय गति।

9. हरदोई – IAS अनुनय झा
पारदर्शिता और त्वरित समाधान व्यवस्था के लिए प्रशंसा प्राप्त की।

10. मुजफ्फरनगर – IAS उमेश मिश्रा
कानून व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता में नज़ीर पेश की

मुख्यमंत्री की मंशा: जवाबदेह और परिणाममुखी प्रशासन

सीएम योगी आदित्यनाथ का साफ संदेश है कि अब अधिकारी काम के दम पर ही पहचान पाएंगे। CM डैशबोर्ड के जरिए प्रतिदिन जिलों की मॉनिटरिंग की जा रही है और जो अधिकारी जनता के बीच प्रभावी काम कर रहे हैं, उन्हें खुलकर सम्मान भी दिया जा रहा है।

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही असली सफलता

प्रशासनिक अफसरों की यह सूची न केवल अन्य जिलाधिकारियों को प्रेरित करेगी, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि ईमानदारी, मेहनत और जनसेवा के साथ प्रशासनिक कार्यों में शानदार बदलाव संभव है।

जन एक्सप्रेस विशेष टिप्पणी :
उत्तर प्रदेश में अब प्रशासन बदल रहा है, और इसकी बागडोर उन अफसरों के हाथ में है जो केवल कुर्सी पर नहीं, ज़मीन पर नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button