अपराधउत्तर प्रदेशबहराइच

केडीसी से परीक्षा देकर निकल रहे छात्र पर हमला 

पुलिस ने शुरू की जांच 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में द्वितीय पाली की परीक्षा देकर बाहर निकल रहे एक छात्र पर आधा दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में छात्र के नाक पीठ तथा शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार को कॉलेज में फर्स्ट ऐड एंड हेल्थ की परीक्षा देकर इंसाफ अली नामक छात्र निकल रहा था। तभी उस पर आधा दर्जन हमलावरों ने हमला बोल दिया। हमले में छात्र को काफी चोट आई। मौके पर मौजूद रसायन विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर स्मृति वर्मा ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की लेकिन हमलावर छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे। बचाव का कोई रास्ता न देखकर छात्र प्रशासनिक भवन के चैनल में चला गया। यहां देवेंद्र सिंह छोटू राजवंत सिंह तथा अमित सिंह राठौर ने हमलावरों से मोर्चा लिया। तब वह छात्र को छोड़कर भागे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ विनय सक्सेना ने बताया कि कालेज परिसर में मारपीट की घटना बेहद गंभीर है। इसे किसी भी दशा में नजर अंदाज नहीं किया जाएगा। हमलावर जो भी होंगे उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कॉलेज से निष्कासन समेत अन्य कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button