उत्तराखंड

जमीनी विवाद की रंजिश में वृद्ध को जिंदा जलाने का प्रयास

सितारगंज: जमीनी विवाद की रंजिश में वृद्ध को जिंदा जलाने का आरोप लगाया गया है। झोपड़ी में आग लगने से वृद्ध झुलस गया है। प्रकरण में तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि आग से झोपड़ी में रखा घरेलू सामान पैसे भी चलकर नष्ट हो गए हैं।

पैरपुरा निवासी सरबजीत सिंह पुत्र गुरलाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 3 जनवरी की रात में वह परिवार के साथ छप्पर में सो रहा था अचानक उसकी घास फूस की झोपड़ी से धुआं उठने लगा। जब दंपत्ति छप्पर से बाहर निकले तो तेज लपटों ने छप्पर को घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान भूमि विवाद में सम्मिलित तीन आरोपी मौके पर भागते देखे गए। उसके पिता के अंदर होने के कारण वह आग की लपटों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए है।

दंपति के चीखने चिल्लाने पर पड़ोस के लोग आ गए। आगजनी की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग को फैलने से रोका। आग से उसका घरेलू सामान बैग में रखें रुपए जल गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद की रंजिश के चलते उसके परिजनों को आरोपियों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button