उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोईहरदोई

मिशन शक्ति अभियान के तहत हरपालपुर में साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता

जन एक्सप्रेस/हरदोई: सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को सुरक्षा देने उद्देश्य से एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत शनिवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा गांव में मिशन शक्ति टीम ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर द्वारा महिलाओ,पुरुषों व बच्चों को साइबर फ्राड से बचाव व सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

महिला सशक्तीकरण के तहत हरपालपुर थाने की मिशन शक्ति टीम ने शनिवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अंजना सचान व महिला आरक्षी आशा ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम में महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचने के लिए महिलाओ व बच्चों को जागरूक करते हुए उन्हें पत्रक वितरित किये गए।जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों व किशोरियों तथा आमजनों को साइबर ठगी,शोसल मीडिया पर फेंक एकाउंट,ऑनलाइन छेड़छाड़,हैकिंग,ओटीपी फ्राड,और डिजिटल प्लेटफार्म पर होने बाले अन्य अपराधों से सतर्क रहने के तरीके समझाए।

मिशन शक्ति अभियान टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अंजना सचान, महिला आरक्षी आशा सिंह ने छात्राओं को अराजक तत्वों से बचाव के तरीके भी बताए तथा आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 1090,1076,112,1098,1930 आदि नंबरों का प्रयोग कर पुलिस से सहायता लेने के लिए जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button