उत्तर प्रदेशमहोबा

बीएससी छात्रा ने सल्फास खाकर दी जान, वीडियो बनाकर प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप

जन एक्सप्रेस महोबा :जनपद के थाना खरेला क्षेत्र अंतर्गत बीएससी की छात्रा ने प्रेम प्रसंग से परेशान होकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।वही परिजनों के अनुसार मंगलवार को युक्ति ने सल्फास का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल आनंद-पणन अस्पताल ले गए, जहाँ से डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय मऊरानीपुर के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता व भाई ने आरोप लगाया कि ग्राम जरौली के रहने वाले रामनरेश पुत्र रमेश राजपूत लड़की को लगातार परेशान करता था। कई बार युक्ति ने इसकी शिकायत परिवार से की थी, जिस पर परिजन आरोपी के घर उलाहना देने भी गए, लेकिन युवक ने पीछा नहीं छोड़ा। परिजनों का कहना है कि आत्महत्या से पहले युक्ति ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने आरोपी युवक पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही उसने युवक के मोबाइल नंबर 7217837196 पर व्हाट्सएप चैट की, जिसमें लिखा—“तुम चाहते थे ना कि मैं मर जाऊं। अब तुम्हारे मन का हो जाएगा। अब खुश रहना, आज़ाद हो तुम।”घटना की सूचना मिलते ही थाना खरेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के मोबाइल में मिले वीडियो व चैट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button