महाशिवरात्रि पर्व पर सीओ सिटी ने धार्मिक स्थलों का किया निरीक्षण

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के दिन सीओ सिटी शिव नारायण वैस ने मां बेल्हा देवी धाम का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, ड्यूटी प्वाइंट तथा भीड़ प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने थाना कोतवाली देहात इलाके में स्थित देवघाट मंदिर पहुंचकर भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, घाट क्षेत्र में विशेष सतर्कता, महिला सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सीओ सिटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निरंतर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।





