बहराइच

बहराइच: मां ने नाबालिग बेटी का किया एक लाख में सौदा…..

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबलिग बिटिया को उसकी मां ने ही सीतापुर ले जाकर एक लाख में बेच दिया। बिटिया को देहात संस्था ने पुलिस की मदद से बरामद कर सोमवार को सीडब्लूसी न्यायापीठ के समक्ष पेश किया। सीडब्लूसी के अध्यक्ष ने घटना को गंभीर बताते हुए मां समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मां ने अपने मां बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए कक्षा पांच में अध्यनरत अपनी ही सगी नााबालिग बिटिया को सीतापुर ले जाकर एक व्यक्ति हाथ एक लाख में बेच दिया। बिटिया को खरीदने वाले व्यक्ति ने नाबालिग बिटिया के साथ एक सप्ताह तक लगातार जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी तरह बिटिया उस दुष्कर्मी से बचकर वापस अपने घर लौट आई। लेकिन जब मां पुन: उसको सीतापुर भेजने की फिराक में थी, तो आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना सामाजिक संस्था को दी। सूचना पाकर देहात संस्था की कार्यकर्ता अर्चना मिश्रा ने पुलिस की मदद से नाबालिग पीड़ित बिटिया को उसकी मां के घर से बरामद कर बाल कल्याण समिति की न्यायपीठ के समक्ष सोमवार को प्रस्तुत किया। मामले में न्यायपीठ के अध्यक्ष व जुडिशल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सतीश कुमार श्रीवास्तव व न्यायापीठ की सदस्य दीपमाला प्रधान, श्रवण कुमार शुक्ला के समक्ष पीड़िता नाबालिग बिटिया ने बिलखते हुए बताया कि खरीददार ने उसके साथ एक सप्ताह तक लगातार मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से किसी तरह बचकर वापस आई, तो मां ने पुन: जबरन उसको सीतापुर भेजने की तैयारी में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button