उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य खबरें

दहेज और ‘बेटा न होने’ के तानों से टूटी मां, दो मासूम बेटियों संग तालाब में कूदकर दी जान

जन एक्सप्रेस/बहराइच: पयागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से तंग आकर अपनी दो मासूम बेटियों के साथ तालाब में कूदकर जान दे दी। 112 नंबर पर सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर मां और एक बेटी का शव तालाब से बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरी मासूम का शव अब भी लापता है
खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी रामचन्द्र गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्री आशा उर्फ मीनू (35 वर्ष) का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व पयागपुर निवासी विष्णु पुत्र बजरंगी के साथ हुआ था आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे तीन बेटियां होने और बेटा न होने को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था मृतका के पिता का कहना है कि उसे अक्सर “निर्वंशी” कहकर ताना मारा जाता था और दहेज की मांग को लेकर मारपीट की जाती थी
पिता के अनुसार, बीती रात (10 जनवरी 2026) करीब 9 बजे सूचना मिली कि आशा अपनी दो बेटियों—मिष्ठी (7 वर्ष) और नन्दिनी (2 वर्ष) पति के साथ किराए पर रह रही मकान के पीछे स्थित तालाब में कूद कर जान दे दी

मिष्ठी 7 वर्ष का शव तालाब से बरामद हुआ
आशा (मां) का शव भी तालाब से बरामद कर लिया गया है
नन्दिनी (2 वर्ष) का शव समाचार लिखे जाने तक बरामद नहीं हो सका था, जिसकी तलाश जारी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उप-निरीक्षक सुरेश मणि मिश्रा को जांच सौंपी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button