बहराइच

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन के द्वारा सम्मानित हुए बहराइच के लाल

भाजपा के विभिन्न आनुषंगिक संगठन में पदाधिकारी रह चुके हैं पुरस्कार विजेता सर्वेश

बहराइच। नई बस्ती बक्शीपुर थाना क्षेत्र दरगाह के निवासी भारतीय जनता पार्टी अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड लंदन के कार्यालय में सम्मान मिला। सर्वेश पाठक बचपन से ही समाजसेवी के रूप में कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में मंडल से लेकर विभाग प्रमुख के पदों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्य करते हुए कार्य कुशलता को देखते हुए संगठन ने बड़ी जिम्मेदारियां देते हुए बजरंग दल के कमिश्नरी स्तर पर पदों पर रहकर कार्य किया। इसी क्रम में श्री पाठक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में जिला मंत्री से लेकर राष्ट्रीय मंत्री स्टडी सर्किल युवा मोर्चा भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ में राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय महासचिव के पद पर कार्य करते हुए 24 घंटे जनहित विषयों को उठाना राज्य से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच कर उनको न्याय दिलाने के साथ युवाओं को टोली बनाकर हर मुसीबत से निपटने के लिए नई-नई योजनाओं पर चर्चा करके कार्य करना अपने जन्मदिन को रक्तदान दिवस को एक पर्व के रूप में सम्पूर्ण भारत में रक्तदान बहुत ही गरीब परिवार के हैं गरीबी से इनका पुराना नाता है अगर आप इनके पैतृक गांव – विद्यानगर ककरहवा पोस्ट व थाना मोतीगंज तहसील मनकापुर जाएंगे तो आपको विश्वास ही नहीं होगा कि इतने गरीब घर का व्यक्ति देश का नेतृत्व कर रहा है श्री पाठक अपने पूरी सरलता के साथ लोगों से मिलना- जुलना उनकी समस्याओं का पूरी लगन के साथ उसका निस्तारण भी करना इनकी प्रमुखता है जिससे इनको महान बनाती है हमारे संवाददाता के अनुसार श्री पाठक कभी किसी समय सभी का फोन उठाते हैं जो शायद कोई राजनेता हो जो 24 घंटे किसी की मदद करता होगा। श्री पाठक को अपने क्षेत्र में मेडिकल क्षेत्र का सबसे ज्यादा चाहे वह क्षेत्र के बड़े नेताओं की स्वाथ्य समस्या का निदान हो या कोई आम जनमानस सबकी बात सुनकर प्रमुखता से उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में अपने स्तर पर पूरी मेहनत और लगन के साथ लोगों की मदद करते रहते हैं इन्हीं महान कार्यों की वजह से श्री पाठक को आज वर्ड बुक ऑफ लंदन के कार्यालय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने सर्वेश पाठक को सम्मानित करते हुए कहा कि आज उन्हें बहुत गर्व है। श्री पाठक ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें विश्व स्तरीय संस्थान में आकर सम्मान लेने का मुझे अवसर मिला मैं पूरे विश्वास व ऊर्जा के साथ यहां से जाऊंगा तथा गरीब, असहाय,मजदूर,कामगारों की मदद पूरी तन्मयता के साथ कर सकूं। सर्वेश पाठक के पैतृक गांव में खुशी का माहौल रहा। निजी आवास गोमती नगर लखनऊ एवं बक्शी पुरा बहराइच आवास पर भी लोगों के बधाईयों का ताता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button