उत्तर प्रदेश

  बरेली: Happy Holi प्रिंटेड टीशर्ट की बढ़ी डिमांड…

बरेली:  होली हमारे देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है। जिसमें लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं। इस बार 24 मार्च को होलिका दहन जबकि 25 मार्च को रंगोत्सव है। वहीं होली के रंग-बिरंगे त्योहार को मनाने के लिए पहले तो लोग कई दिन पहले से ही पुराने कपड़े निकाल लिया करते थे।

लेकिन बदलते दौर के साथ अब लोगों का नजरिया भी बदल गया है और अब लोग पुराने कपड़ों के बजाय नई प्रिंटेड टी- शर्ट, प्रिंटेड कुर्ता, साड़ी और सफेद कुर्ता-पैजामा पहनकर रंग खेलना पसंद करने लगे हैं। आपको बता दें कि इस साल ‘हैप्पी होली’ प्रिंटेड टीशर्ट की बाजार में खूब डिमांड है। साथ ही इस बार प्रिंटेड लेडिज कुर्ता भी बाजार में नया आया है, जोकि महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। जिसकी खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं कुछ लोग ऑनलाइन भी ऑर्डर करके होली के कपड़ों को मंगवा रहे हैं।

शहर में श्यामगंज बाजार, कुतुबखाना बाजार, संजय नगर, राजेंद्र नगर बाजार और छोटी विहार सहित तमाम जगहों की दुकानों पर होली के कपड़ों और रंग-गुलाल को लेकर धूम मची हुई है। अगर बात हैप्पी होली प्रिंटेड टी- शर्ट के दामों की करें तो बाजारों में छोटे से लेकर बड़े साइज तक की टी-शर्ट 150 से 200 रुपए के दो टी-शर्ट बिक रहीं हैं। वहीं होली प्रिंटेड कुर्ता भी 150 से शुरू होकर 250 रुपए तक बिक रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button