उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

50 लाख की रंगदारी न देने पर बंगाली डॉक्टर को मारी गोली

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर बक्सा थाना क्षेत्र के लिखऊंवा बाजार में शनिवार को रंगदारी न देने पर बदमाशों ने एक बंगाली डॉक्टर को गोली मार दी। गोली डॉक्टर के पैर में लगी है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
घायल डॉ. वी.के. बंगाली ने बताया कि छह फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर अपना नाम शोले सिंह बताते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

डॉक्टर के अनुसार उन्होंने रकम देने से इनकार कर 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी थी।

डॉक्टर ने बताया कि शनिवार को करीब तीन बजे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश उनके क्लिनिक पर पहुंचे।

इनमें से एक ने असलहा निकालकर उनके पैर में गोली मार दी। गोली चलते ही बाजार में भगदड़ मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button