भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की मनाई गयी जयन्ती
सूचना और कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे राजीव गांधी-राकेश मिश्रा

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर – ब्लाक कांग्रेस कमेटी खुटहन के अध्यक्ष विपिन शर्मा की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का जन्म दिन कांग्रेस कार्यालय पिलकिछा पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्ल.राजीव गांधी विकास के अग्रदूत थे, उन्हे सूचना और कम्प्यूटर क्रांति का जनक कहा जाता है। स्व राजीव गांधी ने अपने जीवन के अंतिम क्षण तक भारत की मजबूती और विकास के लिए अनवर काम किया। स्व.राजीव गांधी जी को पूरी दुनिया विशाल व्यक्तित्व और आदर्श के रूप में जानती है। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने आगे कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज एक्ट के माध्यम से देश की समस्त ग्रामपंचायतों को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर गांवों को शशक्त एवं मजबूत बनाया। कांग्रेस के जिला सचिव विनोद त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने अट्ठारह वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार देकर उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। विनोद त्रिपाठी ने राजीव गांधी जी को एक आदर्शवादी वैश्विक नेता बताते हुए कहा कि देश की नौजवान पीढ़ी को राजीव गांधी की के कार्यों से प्रेरणा और सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर पं.पवन शर्मा, जगदम्बा प्रसाद शर्मा, जियालाल यादव, अजीत यादव , भोला यादव, परवेज अहमद, संतोष तिवारी, राजेश यादव,पं.राजेन्द्र प्रसाद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन यूथ कांग्रेस शाहगंज के विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश यादव ने किया।






