नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, 8 नामों का ऐलान

जन एक्सप्रेस/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों से कुल आठ नेताओं के नामों की घोषणा की है, जिनमें बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा और ओडिशा (उड़ीसा) शामिल हैं।सूची के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा भेजा जाएगा। बिहार से ही शिवेश कुमार को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
असम से पार्टी ने दो नामों की घोषणा की है। इनमें तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ से श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं हरियाणा से संजय भाटिया को राज्यसभा भेजा जाएगा।
ओडिशा (उड़ीसा) से पार्टी ने मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया है।भाजपा द्वारा जारी इस सूची को आगामी राज्यसभा चुनावों के मद्देनज़र महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, विभिन्न राज्यों से संतुलित प्रतिनिधित्व देने की रणनीति के तहत इन नामों का चयन किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button