उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले की हथिगवां थाने की पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने सीएचसी कुण्डा में कराया भर्ती। उसके दो साथी भी पुलिस गिरफ्त में। हथिगवां थाना इलाके के समसपुर परेवा के रहने वाले हैं तीनों आरोपी।
बता दें कि हथिगवां थाना इलाके के समसपुर कोटवा गांव निवासी कुनाल अपने दोस्त आकाश व आदर्श के साथ कानपुर बनारस हाइवे के सर्विस लेन पर टहल रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने आदर्श का मोबाइल छीन लिया और जब कुनाल का मोबाइल छिनने लगे तो वह भागा, जिस पर बदमाशों ने गोली मार दी। गोली कुनाल के हाँथ में लगी थी। जिसके बाद उसकी मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस सरगर्मी से बदमाशों की तलाश कर रही थी। एसपी दीपक भूकर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना प्रभारी हथिगवां सत्येन्द्र सिंह व उनकी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हाइवे ( समसपुर ) के पास हुई लूट में शामिल अभियुक्त कल्याणपुर दुअर नदी पुल के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र तबरेज आलम को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, एक मोबाइल के साथ ही एक मोटरसाइकिल बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने गांव के रहने वाले अलहसन व इब्राहिम के साथ मिलकर उसने लूट की थी। जिसके बाद अलहसन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं इब्राहिम की तलाश के दौरान बरोंधा अंडरपास के पास पहुंचने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में इब्राहिम के दाहिने पैर में गोली लगी। जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, दो जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा लूटी गई मोबाइल समेत दो मोबाइल बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button