UP POLICEउत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 चोरी की बाइक सहित दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हरदोई जनपद की अतरौली थाना पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की सात स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार 12 जून को अतरौली थाना पुलिस ने एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भैरका निवासी संदेश कुमार उर्फ भूपू पुत्र छोटके सिंह तथा टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसंडा निवासी सीपू पुत्र सुनील देहात के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने आर्थिक लाभ के लिए हरदोई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी की गई बाइकों की पहचान छिपाने के लिए उनकी नंबर प्लेट बदल देते थे और बाद में उन्हें कम कीमत पर बेच देते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों के संबंध में अतरौली थाने में दर्ज विभिन्न मुकदमों में कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य बरामद बाइकों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में अतरौली थाना पुलिस के साथ एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button