उत्तराखंडविकासनगर

कालसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, स्प्लेंडर बरामद

जन एक्सप्रेस / विकासनगर  :  कालसी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा है। बुधवार को सचिन राज पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम साहिया बाजार, कोतवाली कालसी, जनपद देहरादून ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी काले रंग की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को लाल डांग किलोड पुल के पास से कपिल पुत्र प्यारेलाल (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम अमराया, कोतवाली कालसी और सतपाल पुत्र सारू सिंह (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम अमराया, कोतवाली कालसी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता की चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का मामला सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र में चोरी-डकैती और अन्य अपराधों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में लाया जाएगा। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button