नेपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल एसेसरीज की खेप जब्त
सीमा से तस्करी कर लाई गई लाखो रुपये की मोबाइल कवर और टेंपर्ड ग्लास बरामद

जन एक्सप्रेस।बरगदवा/महराजगंज।पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में पुलिस प्रशासन ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल एसेसरीज से जुड़े टेंपर्ड ग्लास और मोबाइल कवर की भारी खेप बरामद की है। जब्त किए गए सामानों की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों के सक्रिय तस्करों में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने सभी बरामद सामग्रियों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए महेशपुर भंसार कार्यालय (कस्टम विभाग) को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीमावर्ती इलाके में सक्रिय तस्करों द्वारा यह टेंपर्ड ग्लास और मोबाइल कवर भारतीय सीमा क्षेत्र से अवैध रूप से तस्करी कर नेपाल भेजे गए थे।इस संबंध में सशस्त्र पुलिस बल के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी गोविंद बहादुर केसी ने बताया कि अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमा क्षेत्र में निगरानी और गश्त को और कड़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि तस्करी के विरुद्ध इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






