उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई में SP की बड़ी कार्रवाई: शाहाबाद कोतवाल निलंबित, बढ़ते अपराध पर सख्ती

जन एक्सप्रेस/हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक Ashok Kumar Meena ने सख्त रुख अपनाया है। डकैती, हत्या और छिनैती जैसी गंभीर घटनाओं की रोकथाम में कथित लापरवाही के आरोप में शाहाबाद के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण न होना और विवेचनाओं के निस्तारण में रुचि न लेना इस कार्रवाई का मुख्य कारण रहा। क्षेत्राधिकारी शाहाबाद की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया।

एसपी ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि कर्तव्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही पर अब सीधी और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

थानों में फेरबदल भी

प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी विजय कुमार को बिलग्राम थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं बिलग्राम में तैनात इंस्पेक्टर अरविंद राय को शाहाबाद कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button