उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 1 जेसीबी सीज, माफियाओं में हड़कंप

जन एक्सप्रेस  /महराजगंज: ठूठीबारी कोतवाली पुलिस प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की सुबह क्षेत्र के चन्दन नदी पुल के समीप अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए मौके से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के चंदन नदी के समीप अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और खनन में प्रयुक्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और खनन माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

आम जनता में उम्मीद, माफियाओं में भय:
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में भय का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की पहल की सराहना की है। आम जनता को उम्मीद है कि प्रशासन आगे भी इसी तरह सख्ती बरतते हुए प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर प्रभावी रोक लगाने में कामयाब होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button