उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

ग्रेटर नोएडा में बड़ा चकबंदी घोटाला: ADM समेत तीन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा

कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर थाने में केस दर्ज, जमीन के फेरबदल में गड़बड़ी के गंभीर आरोप

जन एक्सप्रेस/ ग्रेटर नोएडा: चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों ने ग्रेटर नोएडा के प्रशासनिक अमले को हिला कर रख दिया है। कोर्ट के आदेश पर ADM समेत तीन चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ सूरजपुर थाना में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों ने मिलीभगत कर नियमों की अनदेखी की और ज़मीनों के फेरबदल में घपला किया।

मामले में जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस ने संबंधित दस्तावेज़ भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में करोड़ों रुपये के हेरफेर की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button