उत्तर प्रदेशमहोबाराज्य खबरें

महोबा में चोरी का बड़ा खुलासा, 21.18 लाख रुपये बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/महोबा: अपराध और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महोबा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

बीते रोज बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स प्रा० लि० के कार्यालय से हुई चोरी की घटना की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले के त्वरित और सफल अनावरण के लिए तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के इस बड़े मामले का सफल खुलासा किया।

पुलिस ने थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत धारा 331(4)/305 बीएनएस के अंतर्गत वांछित दो अभियुक्तों को 21 लाख 18 हजार 660 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

  • दयाशंकर रैकवार, निवासी इटवा, जिला छतरपुर

  • राममिलन रैकवार, निवासी चंद्रपुरा

के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 21,18,660 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेशी हेतु भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के लिए अपराधियों के विरुद्ध सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button