:जौनपुरRoad Accidentउत्तर प्रदेश

नील गाय से टकराने से बाइक सवार युवक घायल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : शाहगंज तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत गुड़बडी गांव के समीप नील गाय की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। सरपतहा थाना क्षेत्र के कटघर रामनगर गांव निवासी 28 वर्षीय संदीप कुमार दूबे पुत्र गोविंद दूबे शनिवार को अपने बाइक से कहीं जा रहे थे। गुड़बडी गांव के समीप बाइक के सामने अचानक से नील गाय आ गयी। जिससे टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दें इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button