उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुरहमीरपुर

हमीरपुर को मिला नया एसपी: मृगांक शेखर पाठक बिना कोचिंग बने IPS

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर:  2013 में दिल्ली इजियनिरिंग कालेज से इलैक्ट्रिकल के साथ ही इलैकट्रानिक्स में बीटेक की पढाई पूरी करने के बाद, 2014 में इंडियन पुलिस सर्विस की तैय्यारी शुरू करते हुये अपनी पांचवी कोशिश में 2019 बैच के आईपीएस बने, 15 जनवरी 1991 में जन्में मृगांक शेखर पाठक ने इंडियन पुलिस सर्विस में आने से पहले इंडियन इन्फार्मेशन सर्विस की ट्रेनिंग भी पूरी की।

खासतौर से बनारस की सरजमीं से ताल्लुक रखने के साथ ही उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के नोयडा में अपने पैरेंटस के साथ रहकर हाईस्कूल और इंटर की शुरुआती पढाई संस्कृति स्कूल से पूरी की। चूंकि आपके पिता प्रमोद कुमार पाठक इंडियन फारेस्ट सर्विस के 1986 बैच के आफिसर हैं, इसलिये आपके घर का माहौल और पैरेंटस का रुझान सिविल सर्विस की तरफ होना स्वाभाविक था, घरवाले चाहते थे कि, आप भी सिविल सर्विस की तैय्यारी करें, इसलिये आपने 2014 में इंडियन पुलिस सर्विस की तैय्यारी शुरू की, और बिना किसी कोचिंग के ही सिर्फ रैग्यूलरी टैस्ट सीरीज के बल पर डेली छै से आठ घंटे की जबरदस्त पढाई करने के बाद कामयाबी मंजिल तय की।

होनहार युवा मृगांक शेखर पाठक जो अभी तक अलीगढ में अतिरिक्त एसपी के पद पर रहकर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड की बखूबी जिम्मेदारी निभा रहे थे, उम्मीद है कि अब बुन्देलखण्ड के सबसे पिछडे जिले हमीरपुर में बतौर नये पुलिस कप्तान के तौर पर बढते अपराधों पर लगाम लगाने के साथ ही अपराधियों की धरपकड के लिये खास अभियान चलाकर एकशन मोड में नजर आयेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button