बिहार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फारबिसगंज में किया गया स्वागत

अररिया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.संजय जायसवाल के पटना से रानीगंज जाने के क्रम में फारबिसगंज रामपुर ओवरब्रिज के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।मौके पर फारबिसगंज भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी,नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ,नव मनोनीत भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराना,जिला प्रभारी खोखा बाबू,फारबिसगंज विधायक प्रतिनिधि अंशु कन्नोजिया,भाजयुमो नेता आयुष कुमार,प्रेम कुमार केशरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के पक्ष में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं बेतिया के सांसद डा.संजय जायसवाल को माला और बुके देकर स्वागत किया।