:जौनपुरउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

नई ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस शाहगंज जंक्शन पहुंचने पर भव्य स्वागत

भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

जन एक्सप्रेस / जौनपुर: स्थानीय शाहगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात माल्दा टाऊन- गोमतीनगर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन जंक्शन पर आने पर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया।भाजपा नगर महामंत्री के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने लोको पायलट व सहायक लोको पायलट का फ़ूल माला पहना कर स्वागत किया।
माल्दा टाऊन गोमतीनगर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन गाड़ी संख्या 03435 शुक्रवार को दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर भागलपुर से रवाना हो अपनी पहली यात्रा शुरू की। जो तय समय देर रात 01:25 से पांच मिनट देर से 01:30 पर शाहगंज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 6 पर आ पहुंची। प्रथम ठहराव के अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया ऊर्फ मंटू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रेन के लोको पायलट सुबोध कुमार, सहायक लोको पायलट अजय, को पायलट रविशंकर कुमार और गार्ड जितेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर उनका मुंह मीठा कराते हुए भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि पूर्व विभागीय योजना के अनुसार इस ट्रेन का जंक्शन पर ठहराव नहीं था। जनहित को देखते हुए भाजपा नगर महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया मंटू के पहल पर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह के सकारात्मक प्रयासों से शाहगंज वासियों सहित जौनपुर जंक्शन पर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित हो सका। जिसको लेकर क्षेत्र वासियों में खुशी व्याप्त है। वहीं कोलकाता के लिए नई ट्रेन की मांग जनता वर्षों से कर रहीं थी। मंटू के आग्रह पर विधायक रमेश सिंह इसकी मांग रेल मंत्री से किया था।
इस दौरान स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, जीटीटी अभिषेक, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार दिवाकर, जीआरपी चौकी प्रभारी राजीव सिंह, रमेश यादव सहित भाजपा नगर मंत्री दिवाकर मिश्र, डा प्रेम प्रकाश गौतम, सुशील जायसवाल, राहुल तिवारी, महेश बरनवाल, रिंकू मोदनवाल, संजय कुमार, डा सौरभ, हरिश्चंद्र, अथर्व मिश्रा यथार्थ मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button