भाजपा युवा मोर्चा ने सेवा पखवाड़ा दिवस पर किया रक्तदान

कटिहार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।इसी कार्यक्रम के तहत सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कटिहार के जिला अध्यक्ष गौरव पासवान के नेतृत्व में ब्लड बैंक कटिहार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता हर वर्ष उनके जन्म दिवस के अवसर पर ‘सेवा सप्ताह’ मनाते हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कहां की आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस को देश भर में हर्षोल्लास के साथ सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, क्योंकि वे जन-मन के नेता और हर देशवासी के मानस पटल पर अमिट छाप छोड़ने वाले राजनेता हैं।
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि एक नरेंद्र ने 1893 में दुनिया को भारत की ज्ञान संपदा से परिचित कराया था, और आज के नरेंद्र ने भारत की गौरव गाथा को दुनिया में पुनर्स्थापित करने का काम किया है।
मौके पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि देश के सर्वाधिक लोकप्रिय और जन-जन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर से लेकर 02 अक्टूबर तक मनाने का काम करेगी। रक्तदान शिविर में मुख्यरूप से प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवीअग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्र भूषण ठाकुर, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, जिला महामंत्री व सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रभारी व युवा मोर्चा जिला प्रभारी सौरभ मालाकार, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बबन झा, लोकसभा सहसंयोजक गोविंद अधिकारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा, सीमा झा, युवा मोर्चा के भास्कर सिंह आदि मौजूद थे।






