उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

पिकप के टक्कर से क्रासिंग का बूम टूटा,कई घण्टे यातायात हुआ प्रभावित

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जफराबाद क्षेत्र के केराकत मार्ग पर शनिवार को बन्द हो रहे बूम को एक मनबढ़ पिकप चालक ने टक्कर मार दिया। टक्कर से नूम फाउंडेशन सहित उखड़ गया।जिसके चलते मौके पर जाम की स्थिति रही।कई घण्टे यातायात प्रभावित रहा।
ऊक्त रेलवे क्रासिंग से हजारों वाहन प्रतिदिन आते जाते हैं।दोपहर लगभग सवा 11 बजे जौनपुर से आ रही पिकप ने बन्द हो रहे बूम को टक्कर मार दिया।टक्कर इतनी तेज थी को बूम टूट कर फाउंडेशन सहित उखड़ गया।चालक पिकप लेकर भाग गया।बूम टूटने से क्रासिंग पर दोनो तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई।स्कूल के बच्चे इसमें काफी हलकान हुए।लगभग आधे घण्टे बाद आरपीएफ चौकी प्रभारी प्रभुनारायण सिंह ने क्रासिंग पर वाहनों को थोड़ा थोड़ा करके पार कराया।घटना के बाद फिलहाल स्लाइड बूम के सहारे वाहनों तथा ट्रेनों मालगाड़ियों को पास कराया जा रहा है।चौकी प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि पिकप का पता लग चुका है।चालक पर मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन की जा रही है।स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पिकप के टक्कर से टूटे बूम के कारण कई घण्टे से बूम के फाउंडेशन को बनवाया जा रहा है।फिलहाल स्लाइड बूम के जरिये आरपीएफ के जवान ट्रेनों, मालगाड़ियों तथा नागरिक वाहनों को निकलवा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button