लखनऊ

बसपा प्रमुख मायावती ने मतदान करने की अपील की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दो राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव और यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर बुधवार को हो रहे उपचुनाव में बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की है।

मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र व झारखण्ड राज्य में विधानसभा के लिए हो रहे आम चुनाव के साथ ही यूपी में 09 विधान सभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी समस्त वोटरों से ’पहले मतदान फिर जलपान’ के संकल्प के साथ मतदान की अपील। वोट के जरिए पार्टी व सरकार को जनहित एवं जनकल्याण के लिए बाध्य करना जरूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button