उत्तराखंड
पंजाब के यात्रियों से भरी बस चंपावत में धौन के पास पलटी, 25 घायल

देहरादून । चंपावत जनपद के रीठा साहब गुरुद्वारा से पंजाब की ओर जा रही बस देर रात्रि अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग (09) धौन के पास पलट गई। इसमें 07 लोग गंभीर और 18 सामान्य रूप से घायल हो गए हैं। बस में कुल 50 से अधिक यात्री सवार बताये जा रहे हैं।
रविवार देर रात्रि पुलिस लाइन चम्पावत को घटना की जानकारी मिली। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर देखा की एक बस रास्ते में पलटी हुई है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर यूनिट व अन्य बचाव इकाइयों के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। घटना में घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।






