अपराधउत्तर प्रदेशबहराइच

सम्मोहन करके इंटर कॉलेज की शिक्षिका से ठग लिए लाखों के जेवर

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना रुपईडीहा में प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। सीमावर्ती रुपईडीहा कस्बे में कुछ ठगों ने एक डिग्री कॉलेज की शिक्षिका पर सम्मोहन करके लाखों के जेवर ठग लिए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पीड़ित पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।

पीड़ित शिक्षिका वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि वह कस्बे के सीमांत इंटर कॉलेज में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है 12 जुलाई को जब वह कालेज से वापस आ रही थी। तभी व्यक्ति उसे रास्ते में मिला और भूत प्रेत का साया बताते हुए उससे छुटकारा दिलाने के उपाय बताने लगा पीड़िता की ओर से इसका विरोध करने की कोशिश की लेकिन इसी बीच सम्मोहन चलाकर उसने उसके विरोध की शक्ति को छोड़ कर दिया और वह बात करते-करते घर तक पहुंच गया घर पहुंच कर उसने भूत प्रेत दूर करने के लिए पूजा स्थल पर अपने सारे गहने लाने को कहा पीड़िता ने जब सोने का हार, सोने की चेन, झुमकी, अंगूठी, नथुनी पायल बिछिया आदि लाकर पूजा स्थल पर रख दिया तो उसने उसे एक कागज में लपेट कर रखा और कहा कि इसे मेरे जाने के आधे घंटे बाद खोलना वरना सब अनर्थ हो जाएगा। पीड़िता ने बताया कि इस बीच उसके दो-तीन साथी और उसकी मदद में आ गए बाद में उनके जाने के बाद जब कागज का वह पैकेट खोला गया तो उसमें केवल मिट्टी मिली सारे गहने ठग अपने साथ ले गए।

पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि इस आशय की तहरीर थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी नहीं दर्ज की। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन जब आरोपियों की गिरफ्तारी या माल बरामदगी के संबंध में प्रयास करने को कहा जाता है तो पुलिस कहती है कि अब गहने को भूल जाओ ऐसे में पीड़िता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। पीड़िता पुलिस अधीक्षक से मांग की है की आरोपियों की गिरफ्तारी का उसके गहने बरामद करने के प्रयास किए जाएं जिससे उसका पुलिस पर विश्वास कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button