कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में लोगों से की मुलाकात

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कैंट में महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क अभियान में बूथ 136 में 60 से अधिक लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों को मोदी सरकार के 9 वर्षों के विकास कार्यों की पुस्तिका भेंट की।
मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों व विशिष्ट लोगों से मोदी सरकार के नौ वर्षों के पूर्ण होने पर उनका फीडबैक भी लिया। जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में देश के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पिछले 9 वर्षों में करीब 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में देश में विकास के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की वजह से वैश्विक स्तर पर भारत को एक नई पहचान मिली है। उनको विदेशों में जो सम्मान मिल रहा है, वह हर भारतवासी का सम्मान है। समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।






