उत्तर प्रदेशबहराइच

परंपरागत तरीके से मनाई गई दिवंगत पत्रकार की पुण्यतिथि

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। जिले के वरिष्ठ पत्रकार, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व घसियारी पुरा वार्ड के पूर्व सभासद भानु प्रताप सिंह की पुण्यतिथि सोमवार को परंपरागत तरीके से मनाई गई। इस मौके पर दिवंगत पत्रकार की पत्नी कुसुम सिंह तथा पुत्र मार्तंड भानु अग्निवंशी ने सम्मेलन विद्यालय जैतपुर के बच्चों को स्टेशनरी फल तथा बिस्कुट इत्यादि भेंट किए।

इस अवसर पर दिवंगत पत्रकार की पत्नी कुसुम सिंह ने बताया कि उनके पति भानु प्रताप सिंह का निधन 30 अक्टूबर 2003 को लंबी बीमारी के बाद हो गया था अपने जीवन काल में उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज की सेवा की और जनता के बीच इस कदर लोकप्रिय रहेगी बहुत कम उम्र में वर्ष 1989 के निकाय चुनाव में खेसारी पुरा वार्ड से सभासद चुने गए इसके बाद वह नगर पालिका परिषद के कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद का भी निर्वहन किया। उन्होंने बताया कि क्योंकि उनके पति समाज सेवा को प्राथमिकता देते थे इसलिए उनकी प्रत्येक पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों या अन्य पात्र व्यक्तियों को उपहार भेंट कर उनके अभियान को जारी रखा गया है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाती है।

इस मौके पर जैतपुर ग्राम पंचायत की प्रधान निशा सिंह विद्यालय प्रभारी निर्मला सिंह, तथा सेवानिवृत शिक्षक जगराम वर्मा समेत अनेक ग्रामीण पुरुष महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button