किशोर को गोली मारने के मामले में दो नामजद समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मिल्लत नगर मोहल्ले में 10 वर्षीय मासूम को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो नामजद समेत तीन अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपितो की तलाश में जुटी हुई है।
क्षेत्र के उसरहटा गांव निवासी 10 वर्षीय अयान अपने मामा अतीकुर रहमान के साथ मिल्लत नगर मोहल्ले फैजान पुत्र जिलानी के घर आया हुआ था। उसी दौरान अरंद गांव निवासी आदिल पुत्र बब्बन भी आया हुआ था कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि फैजान और अन्य लोगों के कहने पर आदिल ने अयान के सीने में गोली मार दी। मामले की जानकारी मिलते ही अयान के परिजनों ने आनन-फानन घायल को लेकर वाराणसी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उक्त घायल की हालत नाज़ुक बनी हुई है। वहीं पीड़ित के दादा अबूसाद की तहरीर पर पुलिस ने फैजान और आदिल समेत तीन अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।






