:जौनपुरउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

दवा लेकर घर वापस जाते वक्त सड़क हादसे में घायल हुआ परिवार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: बेलवा बाजार के पास बोलेरों व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दवा लेकर घर वापस आ रहे पति पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची हुई घायल।

मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नदियाव गांव निवासी किशन कुमार अपनी पत्नी अंजू देवी व तीन वर्ष की बच्ची दिया को मडियाहूं में दवा दिलाकर घर लौट रहे थे तभी बेलवा बाजार के पास मछली शहर की ओर से आ रही बोलेरो से बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे मौके बाइक सवार घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों द्वारा घायल परिवार को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाह के लिए जिलास्पताल रेफर कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और बोलेरो व चालक को थाने लाकर विधिक कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button