झांसी
-
भ्रष्टाचार के घेरे में फंसे अधिकारी को इनाम: शैलेन्द्र पटेल का झांसी तबादला!
लखनऊ/सोनभद्र | जन एक्सप्रेस:खनन विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप झेल रहे खान अधिकारी शैलेन्द्र पटेल का तबादला सोनभद्र से झांसी कर दिया गया है। यह तबादला न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि कई सवाल भी खड़े करता है।झांसी, जो कि खनन के लिहाज से उत्तर प्रदेश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिला माना जाता है, वहां ऐसे अधिकारी की नियुक्ति…
Read More » -
बिना टिकट सफर कर रहे GRP जवानों की गुंडागर्दी: TTE को पीटा
जन एक्सप्रेस झांसी: यूपी के झांसी रेलवे स्टेशन से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे रेलवे महकमे और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेन में टिकट मांगना एक टीटीई को इतना महंगा पड़ गया कि न सिर्फ उसे बेरहमी से पीटा गया, बल्कि ट्रेन से घसीटकर उतारा गया और फिर थाने में ‘छेड़खानी में फंसा…
Read More » -
झांसी से आई रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर देने वाली कहानी
जन एक्सप्रेस/झाँसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस महकमे को सकते में डाल दिया, बल्कि समाज में रिश्तों की मर्यादा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला एक साधारण मर्डर केस की जांच से शुरू हुआ, मगर जैसे-जैसे परतें खुलती गईं, कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसने…
Read More » -
झाँसी की रानी को उत्तराखंड की बेटी का नमन
जन एक्सप्रेस, देहरादून। देश की महान वीरांगना और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रदूत झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई अदम्य साहस, वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमिट प्रतीक हैं, जिनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता…
Read More » -
पंचायती राज समिति की बड़ी बैठक शुरू
जन एक्सप्रेस/लखनऊ: प्रदेश की पंचायत व्यवस्था को सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए लखनऊ में तीन दिवसीय पंचायती राज समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आगाज़ हो गया है। 18, 19 और 20 जून को आयोजित इस बैठक में चित्रकूट, झाँसी और आज़मगढ़ मण्डल के पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी और संबंधित विभागों के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता राज्य…
Read More » -
प्रेमिका मंडप से उठा ले गई दूल्हा, थाने में बोली- ‘शादी करेगा तो मुझसे ही!
जन एक्सप्रेस झांसी (रक्सा):-झांसी के डेली गांव से एक ऐसी फिल्मी कहानी सामने आई है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे ! बारात निकलने ही वाली थी, मंडप में दूल्हा सजा-धजा बैठा था, शादी की रस्में चल रही थीं, शगुन के गीत गूंज रहे थे… लेकिन तभी एंट्री होती है ‘हीरोइन’ की — और वो भी पूरे परिवार के साथ!…
Read More » -
बुंदेलखंड को झांसी-जालौन लिंक एक्सप्रेसवे की सौगात
जन एक्सप्रेस/झांसी: योगी सरकार ने बुंदेलखंड के विकास को नई गति देने के लिए झांसी और जालौन को जोड़ने वाले 115 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे की घोषणा की है। यह एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के बाद क्षेत्र में औद्योगिक और कनेक्टिविटी सुधार की दिशा में एक और बड़ा कदम है। करीब 1300 करोड़ रुपये की लागत से…
Read More » -
झांसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल
जन एक्सप्रेस/ झांसी: झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान में दो बदमाशों को घेर लिया। चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश…
Read More » -
झांसी जेल के जेलर पर बदमाशों का हमला
जन एक्सप्रेस, झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में जेलर पर बदमाशों द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जेलर अपनी ड्यूटी पर जेल की ओर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने जेलर को बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।…
Read More »