देश
-
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे जोधपुर…..
जोधपुर । केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर गडकरी की केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अगवानी की। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राजस्थान सह प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश महामंत्री जगबीर छाबा, ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने किया गडकरी का स्वागत-अभिनंदन किया।
Read More » -
मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं: ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। सिंधिया ने शुक्रवार को ग्वालियर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आपको (मीडिया को) पहले भी बताया है कि मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में…
Read More » -
सर्द हवा से ठंडक बढ़ी, कई जिलों में सवेरे छाई रही धुंध
जयपुर । हिमालय के तराई क्षेत्रों से आ रही नम हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। बर्फबारी के बाद सर्द हवा से दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही है। बीती रात माउंट आबू राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। सीकर, चूरू में भी तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया, जिससे यहां भी सर्दी…
Read More » -
छग विस चुनाव : कांग्रेस के पास 75 से ज्यादा सीटें, लड़ाई एकतरफा : मुख्यमंत्री भूपेश
रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और दुर्ग के पाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने परिवार सहित मतदान किया। वोट देने के बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि हमारे पास 75 से ज्यादा सीटें हैं। यहां लड़ाई एकतरफा है, कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश के पुत्र चैतन्य बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बन…
Read More » -
यूनाइटेड अपोजीशन फोरम की बैठक दिसपुर में शुरू
गुवाहाटी । असम प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में राज्य में गठित यूनाइटेड अपोजिशन फोरम की बैठक आज दिसपुर में हो रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा की अध्यक्षता में शुरू हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा, राज्यसभा सांसद अजीत कुमार भुइयां, असम जातीय परिषद के नेता लुरिन ज्योति गोगोई,…
Read More » -
रोजगार खो चुके लोगों को फिर अवसर उपलब्ध कराना है : स्मृति ईरानी
रायबरेली । केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने कहा कि स्वनिधि योजना का उद्देश्य कोरोना काल में अपने रोजगार खो चुके लोगों को पुनः रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पटरी दुकानदार लोगों को घर के दरवाजे तक जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं। साथ ही ग्रामीण तथा शहरी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। केंद्रीय…
Read More » -
झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल का किया निरीक्षण
रांची । झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान चीफ जस्टिस के साथ हाई कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल एवं झालसा के सदस्य सचिव भी मौजूद थे। चीफ जस्टिस हाई कोर्ट में चल रहे जेल से संबंधित एक मामले एवं जेल में कैदियों के मेडिकल सुविधा स्वच्छता लीगल सर्विसेज…
Read More » -
तेलंगाना के मेनिफेस्टो में कांग्रेस के बड़े ऐलान….
तेलंगाना : तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार (17 नवंबर) को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. कांग्रेस के अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे की मौजूदगी में यह मैनिफेस्टो जारी किया गया. कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में देने के अलावा फ्री बिजली, लड़की शादी में सोना और कैश देने जैसे…
Read More » -
बलरामपुर और सूरजपुर में सबसे ज्यादा 45% मतदान…..
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को 70 सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया। राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दूसरे चरण में 1,63,14,479 मतदाता हैं। इस चरण में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, आठ मंत्रियों और चार सांसदों समेत 958 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों…
Read More » -
क्या अपना गढ़ बचा पाएंगे शिवराज और कमलनाथ?
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आज वोटिंग हो रही है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। राज्य विधानसभा की 230 सीटों के लिए 2,000 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ से भविष्य का भी फैसला होने वाला…
Read More »